{"_id":"5f1b1e5f8ebc3e63cc58cc6e","slug":"hathras-half-a-dozen-workers-of-dpro-office-found-fever-victims-sent-on-leave-hathras-news-ali239496053","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: डीपीआरओ कार्यालय के आधा दर्जन कर्मी मिले बुखार पीड़ित, भेजे छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: डीपीआरओ कार्यालय के आधा दर्जन कर्मी मिले बुखार पीड़ित, भेजे छुट्टी पर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में तैनात करीब आधा दर्जन कर्मचारियों की यकायक तबियत खराब होने से विकास भवन में खलबली मच गई है। विभाग में तैनात लेखाकार, ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों को बुखार आ गया है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई और सभी को अपने नमूने देकर टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में कोरोना के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों में कोरोना महामारी को लेकर दहशत बनी हुई है। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में एकाएक आधा दर्जन कर्मचारियों को बुखार आने से अन्य कार्यालयों में तैनात कार्मिकों में खलबली मच गई है। सभी कर्मचारियों को अवकाश दे दिया गया है और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है।
विकास भवन में करीब एक दर्जन से अधिक विभागों के कार्यालय हैं। इस कारण सभी कर्मचारी एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं। आधा दर्जन कर्मचारियों की तबियत खराब होने से लोगों भय व्याप्त हो गया है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की तबियत खराब होने की जानकारी मिली है। सभी को अवकाश दे दिया गया है।