{"_id":"6345bce86d00d31b0b473e1d","slug":"hathras-get-the-construction-and-beautification-works-completed-within-the-stipulated-period-hathras-news-ali3024279142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तय अवधि में पूरे कराएं निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तय अवधि में पूरे कराएं निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य
विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को आगरा रोड पर डीआरबी इंटर कॉलेज के सामने बने शहीद स्मृति स्थल, जलेसर रोड पर बनाई जा रही दुकानों व ओढ़पुरा पर आंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों को नियत समय में गुणवत्ता पूर्वक कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने भगत सिंह पार्क (शहीद स्मृति स्थल) के सौंदर्यीकरण कार्य, फौव्वारा संचालन, घास और पौधरोपण आदि के संबंध में जानकारी लेकर खाली स्थान पर घास और पौधरोपण कराने के साथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने जलेसर मार्ग पर नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रहीं दुकानों की स्थिति भी देखी।
दुकानों के सामने पार्किंग स्थल पर कहीं-कहीं पर पानी भरा होने पर डीएम ने मिट्टी डलवाने और निर्मित दुकानों की फिनीशिंग, पेंटिंग और वायरिंग आदि लंबित कार्यों को तत्काल गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने उन्हें बताया कि कुल तीन ब्लाकों में 133 दुकानों का निर्माण कराया जाना था।
विज्ञापन
इसमें से 52 दुकानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 110 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। अंत में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ओढ़पुरा तिराहे पर अंबेडकर पार्क सौंदर्यीकरण कार्य को भी देखा। संवाद