फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stubble burning cases caught

अलीगढ़: मंडल में पराली जलाने के 33 मामले पकड़े, किसानों को देना होगा दोगुना जुर्माना, सेटेलाइट से पकड़े जा रहे

Thu, 15 Oct 2026 10:28 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 15 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

पराली जलाने पर लगने वाला जुर्माना दोगुना कर दिया गया है। इस वर्ष दो एकड़ पर पांच हजार, दो से पांच एकड़ पर 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वर्ष 2025 में यह रकम आधी थी।

विज्ञापन
Stubble burning cases caught
जलती पराली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं। इस वर्ष अब तक अलीगढ़ मंडल में 33 ऐसे मामले पकड़े गए हैं। अलीगढ़ जनपद में खैर, टप्पल, लोधा और गोंडा ब्लॉक में सबसे ज्यादा घटनाएं हुईं हैं। इन मामलों में लिप्त किसानों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूली की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


खास बात ये है कि इस वर्ष भी पूरे मंडल में पराली जलाने की घटनाएं वर्ष 2025 के बराबर हैं। वर्ष 2025 में धान के मौसम में अलीगढ़ में 22, हाथरस में छह, कासगंज में तीन और एटा में दो, कुल 33 घटनाएं सामने आईं थीं। इस वर्ष भी अब तक अलीगढ़ में 27, एटा में पांच, कासगंज में एक भी मामला नहीं पकड़ा गया है, इनकी भी कुल संख्या 33 है।
विज्ञापन


किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि पराली जलाने की घटनाएं कम हो सकें। कई जागरूक किसान अपनी पराली को दूसरे उपयोग में भी ला रहे हैं।-श्रवण कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना हुआ दोगुना
पराली जलाने पर लगने वाला जुर्माना दोगुना कर दिया गया है। इस वर्ष दो एकड़ पर पांच हजार, दो से पांच एकड़ पर 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वर्ष 2025 में यह रकम आधी थी। यानी दो एकड़ खेत की पराली जलाने का जुर्माना ढाई हजार, दो से पांच एकड़ तक पांच हजार और पांच एकड़ से ज्यादा भूमि पर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था।


सेटेलाइट से पकड़े जा रहे
भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के दो सेटेलाइट हैं। जिनकी मदद से पराली जलाने की घटनाओं को पकड़ा जाता है। सेटेलाइट पराली जलाने की फोटो खींचते हैं। इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाती है। कृषि विभाग राजस्व विभाग की मदद से लेखपाल से इसका सत्यापन कराता है। जिसके बाद जुर्माना वसूली का नोटिस जारी किया जाता है। राजस्व विभाग इसकी वसूली करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed