{"_id":"62893e8c25d0203af10e533d","slug":"hathras-fight-between-the-bride-and-the-relatives-of-the-girl-over-the-theft-of-battery-of-bike-and-e-rickshaw-shaphu-news-ali292107473","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने पर बरातियों एवं लड़की के रिश्तेदारों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक और ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने पर बरातियों एवं लड़की के रिश्तेदारों में मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव भुकलारा में शुक्रवार को आई एक बारात में बाइक एवं एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। इसको लेकर बरातियों, लड़की पक्ष के रिश्तेदारों तथा घरातियों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंचती उससे पहले बराती चले गए। मामले में पुलिस ने शनिवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शिव नंदन उर्फ कल्लू की पुत्री की बरात बुलंदशहर के थाना खुर्जा के पास गांव शेखों के नगला से शुक्रवार की शाम को आई थी। बरात चढ़ने के दौरान लड़की पक्ष में आए थाना सासनी के नगला हरिया के करण कुमार एवं गौरव कुमार की बाइक एवं आगरा से ई-रिक्शा में आए बेचे लाल की ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। जब बरात खाना खाकर जाने के लिए बस में बैठी तो करण एवं गौरव ने बरातियों से बाइक के बारे में पूछताछ की। इसी को लेकर बरातियों ने उन लोगों से मारपीट कर दी। मारपीट में बस के शीशे भी टूट गए।
घरातियों ने बीच बचाव किया। इधर, लड़की के ननिहाल वाले इस बात को लेकर गुस्सा हो गए कि उक्त लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट क्यों की। थोड़ी देर बाद ननिहाल वालों के साथ भी युवकों की भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के साथ राजेश कुमार निवासी भुकलारा एवं भूदेव सिंह निवासी बलवंत नगरिया थाना गभाना अलीगढ़ को हिरासत में ले लिया। शनिवार की दोपहर को चारों को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया। संवाद