न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कलू नौगांव में खेत पर कृषि कार्य करते समय एक किसान की तबियत बिगड़ गई। परिजन किसान को लेकर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
एसआई प्रदीप भदौरिया ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त घटना के संबंध में कोतवाली में मृतक के पुत्र देवेंद्र कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि चार जनवरी को उसके 55 वर्षीय पिता रामगोपाल पुत्र रोशनलाल मंगलवार की दोपहर को खेत पर कृषि कार्य करने के लिए गए थे, अचानक वहीं पर अज्ञात कारणों से उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी रही। इधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। संवाद