{"_id":"62d6eba1df48ba3ff37ce016","slug":"hathras-electricity-office-fails-bill-submission-work-affected-hathras-news-ali2963764101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली दफ्तर की बिजली गुल, बिल जमा करने का काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली दफ्तर की बिजली गुल, बिल जमा करने का काम प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के ओढ़पुरा बिजली कार्यालय में मंगलवार की दोपहर को केबल में फॉल्ट होने की वजह से काफी देर तक बिजली गुल रही। इस कारण कार्यालय के बिलिंग काउंटर पर बिल जमा करने आए लोगों के बिल काफी देर बाद जमा हुए। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ा। अन्य कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को बिजली की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अवधि खत्म हो गई। अब जिन लोगों की किस्त बन गई है, वह ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर बने बिलिंग काउंटर पर बिल जमा करने पहुंच रहे हैं। अन्य उपभोक्ताओं भी बिल जमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार की सुबह बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
केबल में फॉल्ट की वजह से वहां की बिजली बाधित हो गई। इस कारण बिल जमा करने आए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कार्यालयों में तैनात कर्मी भी गर्मी के चलते कार्यालयों से बाहर निकल आए। इस कारण कार्यालय में अन्य काम से आए लोगों को भी मुश्किलों से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को परेशानी
काफी देर से बिजली नहीं आ रही है। इस कारण बिल जमा नहीं हो पा रहा है। गर्मी में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। यहां उपभोक्ताओं के बैठने के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
-राजेंद्र सिंह
बिलिंग काउंटर पर रोज सुबह से भीड़ रहती है, इसलिए आज जल्दी आए हैं। यहां बिजली न आने के कारण बिलिंग काउंटर बंद है। इस कारण बिल जमा करने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा है।
- हरिओम
ओढ़पुरा कार्यलय पर जो बिलिंग काउंटर बना है, वहां धूप से बचने के इंतजाम नहीं हैं। आज बिजली न आने के कारण बिलिंग काउंटर पर बिल जमा नहीं हो रहे हैं। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही है।
-नाजिम