फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Viral fever in Hathras

संक्रमण: हाथरस में लगातार कस रहा वायरल का शिकंजा, चपेट में आ रहा पूरा परिवार, फिजिशियन ने दी यह सलाह

Sat, 29 Aug 2026 04:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 29 Aug 2026 04:20 PM IST
सार

हाथरस जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह केवल 11 बजे तक की रही। इन तीन घंटों में 416 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। इनमें वायरल बुखार व सर्दी-जुखाम के 86 मरीज रहे। इसके बाद आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Viral fever in Hathras
वायरल बुखार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में इन दिनों वायरल का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि घर में एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे पूरा परिवार इसकी चपेट में आ रहा है। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर सरकारी अस्पताल के साथ अधिकांश निजी चिकित्सालय पर चिकित्सकों के रहने से मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


हालांकि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को उपचार की सुविधा मिलती रही। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से शाम चार बजे तक 124 मरीज इमरजेंसी में पहुंच चुके थे। सुबह आठ बजे के बाद तेज बुखार व वायरल के मरीजों का आना शुरू हो गया। शाम तक 27 मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह केवल 11 बजे तक की रही। इन तीन घंटों में 416 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। इनमें वायरल बुखार व सर्दी-जुखाम के 86 मरीज रहे। इसके बाद आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में लगातार बदलाव और उमस के बीच वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। परिवार में किसी एक व्यक्ति को संक्रमण होने पर उसके संपर्क में आने वाले अन्य सदस्यों के भी संक्रमित होने की आशंका रहती है। बच्चों और बुजुर्गों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त पानी पीएं व मास्क लगाकर रखें
जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. अवधेश ने लोगों को छींकते और खांसते समय मुंह ढंकने, हाथों की नियमित सफाई करने और संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि वायरल के लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, आराम करने और पौष्टिक भोजन लेने से भी शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और आवश्यक होने पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed