{"_id":"62fbd15119f5a144056e59df","slug":"hathras-electricity-lines-will-be-repaired-in-the-fair-premises-sections-will-be-built-for-supply-hathras-news-ali298259687","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेला परिसर में दुरुस्त होंगी बिजली की लाइनें, आपूर्ति के लिए बनेंगे सेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेला परिसर में दुरुस्त होंगी बिजली की लाइनें, आपूर्ति के लिए बनेंगे सेक्शन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्री दाऊजी महाराज की शुरुआत 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी से होगी। इससे पहले मेला परिसर में जर्जर लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। आपूर्ति के लिए सेक्शन बनाए जाएंगे। मेला परिसर में लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर की केबलें बदली जाएंगी। हाल ही में बिजली महकमे के अफसरों ने मेला परिसर का निरीक्षण किया है। लाइनें आदि दुरुस्त होने के बाद विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम इसे परखेगी उसके बाद लाइन ओके का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
ब्रज प्रसिद्ध लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज दो साल से कोरोना के चलते नहीं लग पा रहा था। इस बार मेला श्री दाऊजी महाराज के लगने की जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। बिजली महकमे के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने जेई, एसडीओ के साथ मेला परिसर में गुजर रही लाइनों का हाला जाना। एक्सईएन ने अधीनस्थों को जहां जर्जर लाइनें है उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा है। साथ ही मेला परिसर में लगे खंभों पर पीवीसी की पाइप लगाई जाएगी।
इसके अलावा मेले में मंदिर के निकट रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के साथ मीटर स्थापित किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि मेला परिसर का निरीक्षण किया गया है। वहां आपूर्ति के लिए सेक्शन बनाए जाएंगे। लाइनों को दुरुस्त करने के साथ खंभों पर पीवीसी पाइप लगाई जाएगी। जल्द काम की शुरुआत होगी। संवाद