फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: E-rickshaw running ignoring the rules

नियमों की अनदेखी कर दौड़ रहे ई-रिक्शा

Wed, 17 Aug 2022 08:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: E-rickshaw running ignoring the rules
ई-रिक्शा में बैठकर जाते स्कूली बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर से देहात तक नियमों की अनदेखी कर ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। नगर पालिका में करीब 600 ई रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि इसके विपरीत करीब एक हजार ई रिक्शों का संचालन शहर में हो रहा है। बाकी ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के दौड़ रहे हैं। वहीं मार्ग तय होने के बावजूद ई रिक्शों का संचालन इसके अनुरूप नहीं हो पा रहा। ई रिक्शा अपनी मर्जी से दौड़ रहे हैं। इस कारण शहर के बाजारों में सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका में ई रिक्शा का पंजीकरण होने पर उसके चालक को बीमा आदि की सुविधा मिलती है। इसके बावजूद ई रिक्शों का संचालन नियमों को ताक पर रखकर बिना पंजीकरण के हो रहा है। पूर्व में नगर पालिका ने ई रिक्शा के पंजीकरण के साथ इनके संचालन के लिए मार्ग भी तय किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद यह ई-रिक्शा तय मार्गों की बजाय सभी मार्गों पर चल रहे हैं। इस कारण शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, सादाबाद गेट, बुर्ज वाला कुआं, सासनी गेट चौराहा आदि स्थानों पर सुबह से शाम तक ई-रिक्शा जाम का कारण बनते हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा
खास बात यह है ये ई रिक्शों की चार्जिंग के लिए कोई स्टेशन नहीं बना है। एक रिक्शे में चार बैटरी लगती हैं। चार बैटरी को चार्ज होने में करीब आठ से 12 घंटे लगते हैं। काफी ई-रिक्शा चालक घरेलू बिजली या फिर कटिया डालकर ई रिक्शा को चार्ज करते हैं। पूर्व में हुई छापेमारी के दौरान ई रिक्शा चार्ज होते हुए बिजली विभाग को मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed