{"_id":"61aa7a2c834eeb01741883d3","slug":"hathras-dpr-of-2400-applications-stuck-in-pm-awas-yojana-urban-hathras-news-ali279690612","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीएम आवास योजना शहरी में अटकी 2400 आवेदनों की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीएम आवास योजना शहरी में अटकी 2400 आवेदनों की डीपीआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पीएम आवास योजना शहरी के तहत प्राप्त 2400 आवेदनों की डीपीआर अब अधर में लटक गई है। योजना के तहत क्रिएटिव कन्सोटियम नामक संस्था के डिबार होने के साथ ही विभाग के प्राप्त नए आवेदनों की डीपीआर अब लटक गई है। आवेदकों को अब करीब एक माह तक अपने नामों की डीपीआर तैयार होने के लिए इंतजार करना होगा।
वहीं दूसरी ओर विभाग की ओर से नई संस्था को नामित किए जाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीएम आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों के सत्यापन, डीपीआर तैयार करने व अन्य कामों के लिए नामित संस्था मैसर्स क्रिएटिव कन्सोटियम को शासन ने डिबार कर दिया है। इस संस्था की तैयार डीपीआर में अपात्र लोगों की संख्या 10 फीसदी से अधिक पाई गई।
वहीं अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इस आधार पर शासन ने यह कार्रवाई की। इस संस्था के डिबार होने के साथ जिले के करीब 2400 नए आवेदनों की डीपीआर आदि की प्रक्रिया अब लटक गई है। इन आवेदनों की डीपीआर नई संस्था से तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
नई संस्था को नामित किए जाने के लिए शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। नई संस्था के नामित होने के बाद ही नए आवेदनों पर अब प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। अब पात्र आवेदकों को आवास योजना के लाभ के लिए लंबे समय तक इंतजार करना होगा। हालांकि वहीं क्रिएटिव कन्सोटियम नामक संस्था को अपने पुराने लाभार्थियों का कार्य पूरा करना होगा।