फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dispute between two sides of a family, 11-year-old child died in firing, a youth injured

हाथरस: एक परिवार के दो पक्षों में हुआ विवाद, फायरिंग में 11 साल के बच्चे की हुई मौत, एक युवक घायल

Sun, 26 Apr 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dispute between two sides of a family, 11-year-old child died in firing, a youth injured
हाथरस: विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के कश्यप नगर में रविवार की देर शाम को पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों मेें विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें 11 वर्ष का एक बच्चा और एक युवक घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को हाथरस के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसपी गौरव बंसवाल और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की।
जानकारी के मुताबिक, कश्यप नगर में एक ही परिवार के दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी परिवार के लोगों में विवाद हुआ था। रविवार की देर शाम को फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की महिलाओं में भी खूब कहासुनी हुई। बताते हैं कि इसी विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में शरद पुत्र बॉबी गौतम उम्र करीब 11 साल निवासी गंगा नगर सादाबाद और हरिकेश पुत्र बलवीर निवासी नगला मैया आ गए और गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

हरिकेश के हाथ में गोली लगी, जबकि शरद के सीने पर गोली लगी। शरद की हालत काफी गंभीर थी। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को परिवार वाले उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शरद को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिकेश का उपचार किया गया। मृतक शरद सरकारी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। घटना के बाद शरद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर मौके पर एसपी गौरव बंसवाल और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा पहुंच गए। सीओ योगेश कुमार और कोतवाल जगदीशचंद्र ने उन्हें घटना की जानकारी दी। मौके पर मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद के कश्यप नगर में एक ही परिवार के दो पक्ष थे, जिनमें आपस में पुराना विवाद था। इस सुलझाने के लिए एक मध्यस्थ भी थे। आपस में समझौते के लिए बातचीत हो रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों में आपस में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। एक 11 साल के बच्चे के अलावा बिचौलिया को भी गोली लगी है। फिलहाल, फायरिंग करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-गौरव बंसवाल, एसपी हाथरस

मृतक शरद का फाइल फोटो।

मृतक शरद का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed