फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dinesh became the state vice-president of BJP, a wave of happiness among the workers

हाथरस : दिनेश बने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ता में खुशी की लहर

Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dinesh became the state vice-president of BJP, a wave of happiness among the workers
भाजपा के नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा ने गांव एवरनपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार शर्मा को पार्टी की राज्य इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। उनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि दिनेश कुमार शर्मा लंबे समय से संघ से जुड़े हैं। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और बृज प्रांत के प्रचारक भी रह चुके हैं।
फिलहाल वह वह पंजाब व चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) रूप में नियुक्त थे। अब उनकी तैनाती यूपी में ही प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में की गई है। पिछले दिनों दिनेश कुमार शर्मा ने अपने गांव में मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम कराया था। तब पार्टी व संघ के अलावा कई नामचीन हस्तियां आईं थीं।
विज्ञापन

उनका मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जारी किया है। चुनाव से कुछ माह पहले दिनेश कुमार शर्मा की यूपी में संगठन में वापसी को कई मायने निकाले जा रहे हैं। यहां तथ्य भी विदित है कि इस जिले के कई लोग भाजपा में बड़े पदों पर आसीन हैं। यहीं के निवासी बृज बहादुर भारद्वाज भी भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed