फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dehri of Brij resonated with the cheers of Baba and Lala

हाथरस : बाबा व लाला के जयकारों से गूंजी बृज की देहरी

Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dehri of Brij resonated with the cheers of Baba and Lala
हाथरस : पं.गयाप्रसाद जी की जयंती पर भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर रविवार को परम संत पं. गयाप्रसाद जी महाराज का 130 वां जन्मोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया। छप्पन भोग सजाए गए और फूलबंगला के मनोहारी शृंगार किए गए। गोपालधाम को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। घंटाघर स्थित गयाप्रसाद जी महाराज की प्रतिमा पर छप्पन भोग लगाए गए। शहर की गोशाला में भी कार्यक्रम हुआ।
गयाप्रसाद जी के जन्मोत्सव पर श्री गोवर्धन सेवा समिति व राम दरबार प्रभात फेरी मंडल के सानिध्य में शहर के घंटाघर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें हरिनाम संकीर्तन की धूम रही। मुख्य मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी श्रीकृष्ण गोशाला पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने गोमाता का पूजन किया। सुबह 10 बजे गोपालधाम में गोवर्धन धाम से लाकर गिरिराज महाराज की शिला की स्थापना की गई। गिरिराज शिला के दुग्ध अभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी देर तक अभिषेक कार्यक्रम चला। भजन-कीर्तन के दौरान भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

शाम को गिरिराज महाराज के अलौकिक शृंगार किए गए, फूलबंगला सजाया और छप्पन भोग लगाए गए। दर्शन के लिए देर रात तक भक्त उमड़ते रहे। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें गिरिराज महाराज का गुणगान किया गया। शहर की श्रीकृष्ण गोशाला में पूजा-अर्चना के साथ गोवर्धन महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया। महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर भोलाशंकर शर्मा उमेश शर्मा, मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed