फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Counting will be done today amidst tight security

हाथरस : कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी मतगणना

Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Counting will be done today amidst tight security
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से दो मई को जिले में ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने की तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। जिले भर में 7,663 प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटिकाओं से बाहर निकलेगा। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और माचिस सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक वस्तुओं को लाने पर पाबंदी लगा दी है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जिले के सभी ब्लॉकों में मतगणना की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन की ओर से सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों के जरिये पूरे परिसर पर निगरानी की जाएगी। वहीं मतगणना की वीडियोग्राफी कराए जाने के भी इंतजाम प्रशासन की ओर से किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल से जुलूस निकालने और आतिशबाजी आदि जैसी कोई गतिविधि करने पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी मतगणना केंद्रों पर बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। इन द्वारों में से प्रवेश पास के जरिये ही प्रवेश मिलेगा। प्रत्याशियों के एजेंट व मतगणना में तैनात कर्मचारियों के प्रवेश के लिए अलग- अलग गेट बनाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, जेनरेटर आदि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed