फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dialysis for Rs 1 But No Doctor

हाथरस जिला अस्पताल: सुविधा आधी और आफत है पूरी, एक रुपये में डायलिसिस पर डॉक्टर नहीं

Mon, 21 Sep 2026 10:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 10:44 AM IST
सार

हाथरस जिला अस्पताल परिसर में 10 अगस्त 2022 से निजी संस्था के सहयोग से चल रही डायलिसिस यूनिट में महज एक रुपये के पर्चे पर डायलिसिस तो हो रही है लेकिन एक भी नेफ्रोलॉजिस्ट और सर्जन तैनात नहीं होने से सुविधा आधी-अधूरी है।

विज्ञापन
Dialysis for Rs 1 But No Doctor
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिला अस्पताल परिसर में 10 अगस्त 2022 से निजी संस्था के सहयोग से डायलिसिस यूनिट चल रही है। यहां मरीजों की डायलिसिस महज एक रुपये के पर्चे पर हो जाती है। हालांकि, अस्पताल में एक भी गुर्दा रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। आधी अधूरी सुविधा से मरीज परेशान हैं।

विज्ञापन


बीमारी के उपचार और डॉक्टर की सलाह के लिए मरीजों को आगरा या अलीगढ़ जाना पड़ता है। सर्जन न होने के कारण डायलिसिस से पहले कैनुलेशन की प्रक्रिया भी बाहर ही करानी पड़ती है। मरीजों को केवल मशीन से खून साफ कराने की सुविधा मिल पाती है। बीते चार वर्षों में यूनिट में पंजीकृत 1600 से अधिक मरीजों की कुल 28,800 डायलिसिस की जा चुकी हैं। चार साल में 60 मरीज जिंदगी की जंग हार गए। बीते दो महीनों में ही चार मरीजों की मौत हुई, जिनमें एक 22 साल का नवयुवक था। हालत बिगड़ने पर परिजन मरीजों को दूसरे जिलों में ले जाते हैं, पर कई बार रास्ते में ही उनकी सांसें थम जाती हैं। जनवरी से अब तक कुल 5,848 डायलिसिस की जा चुकी हैं।

विज्ञापन

हाथरस जिला अस्पताल में केवल डायलिसिस की सुविधा है। नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा चुका है। डायलिसिस यूनिट से लोगों को काफी राहत मिल रही है। यूनिट के बेड बढ़ाने के लिए विचार किया जा रहा है, जिससे और मरीजों को लाभ मिल सके। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है डायलिसिस यूनिट की स्थिति
अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में कुल 10 हेमोडायलिसिस मशीनें हैं। इनमें से नौ मशीनें सामान्य मरीजों के लिए और एक मशीन हेपेटाइटिस सी संक्रमितों के लिए आरक्षित है। सामान्य के आठ बेडों पर रोजाना तीन-तीन शिफ्टों में डायलिसिस हो रही है। सामान्य में केवल एक बेड खाली बचा है, जबकि हेपेटाइटिस सी का एक बेड पूरी तरह भरा हुआ है।

दो माह में चार की मौत
दो महीनों में ही 4 मरीजों की मौत हुई, जिनमें एक महज 22 साल का नवयुवक था। हालत बिगड़ते ही परिजन मरीजों को लेकर दूसरे जिलों की ओर भागते हैं, लेकिन कई बार रास्ते में ही सांसें थम जाती हैं। जनवरी से अब तक 5,848 डायलिसिस की जा चुकी हैं।

सामान्य में जगह, हेपेटाइटिस संक्रमित के लिए वेटिंग
अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में कुल 10 हेमोडायलिसिस मशीनें हैं। इनमें 9 मशीनें सामान्य मरीजों के लिए और 1 मशीन हेपेटाइटिस सी संक्रमितों के लिए आरक्षित है। सामान्य में 8 बेडों पर रोजाना तीन-तीन शिफ्टों में डायलिसिस हो रही है। केवल 1 बेड खाली बचा है। वहीं हेपेटाइटिस सी का एक बेड फुल चल रहा है।

महीना डायलिसिस की संख्या

  • जनवरी, 480
  • फरवरी, 775
  • मार्च, 940
  • अप्रैल, 480
  • मई, 716
  • जून, 660
  • जुलाई, 606
  • अगस्त, 724
  • सितंबर, 467
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed