फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen will go from house to house to tell about the failures of BJP

हाथरस : घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं को बताएंगे कांग्रेसी

Thu, 24 Jun 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen will go from house to house to tell about the failures of BJP
हाथरस : विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने भी अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को नगर के सिटी पैलेस में कांग्रेसियों की एक बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और चुनाव संबंधी टिप्स दिए गए। इसके अलावा बैठक में यह आह्वान किया गया कि कांग्रेसी घर-घर जाकर भाजपा की असफलताओं से जनता को अवगत कराएंगे ताकि लोगों को हकीकत का पता चल सके।
बैठक में प्रदेश सचिव प्रभारी अमित दिवाकर और जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की सफलता का मूल मंत्र संगठन का प्रभावी एवं मजबूत होना है। हमारा संगठन काफी दिन से सड़कों पर उतर कर भाजपा के कुशासन के खिलाफ शंखनाद कर रहा है। जनता हमारी बातों को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों देश के साथ प्रदेश में सुशासन किया है। कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश का विकास अपनी ऊंचाइयों पर था। विधान सभा की तैयारी में हर कांग्रेसी को अभी से ही जुट जाना चाहिए। बैठक में नगर अध्यक्ष हसीन खान, बीना गुप्ता, नवेद अहमद खान, अखलाक भारती, सत्यप्रकाश शर्मा, शाकिर अली कुरैशी, निखिलबर्ती पाठक, पवन पंडित, सोनू पंडित, गौरव कश्यप, गिरीश दिवाकर, दिनेश यादव, शाहिद अली, दिनेश चौहान, अजीत चौहान, आतिफ कुरैशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed