{"_id":"5e59622c8ebc3ef3c52fc8eb","slug":"hathras-cisf-jawan-killed-in-accident-shaphu-news-ali2279241137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोड हादसे में घायल हुए सीआईएसएफ जवान की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोड हादसे में घायल हुए सीआईएसएफ जवान की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
विज्ञापन
हाथरस: मृतक जवान दलवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सत्यम शीतगृह के पास बृहस्पतिवार की रात को सड़क हादसे में सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आए थे।
गांव महरारा निवासी दलवीर सिंह (28 वर्ष) पुत्र छोटेलाल आईटीबीपी में तैनात थे। बाद में वे सीआईएसएफ में भर्ती हो गए। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और जल्द ही प्रसव होने की संभावना है, इसलिए वे छुट्टी लेकर आए थे। बृहस्पतिवार की रात को दलवीर शादी समारोह में शामिल होने के लिए सहपऊ के धर्मशाला चौराहा स्थिति गेस्ट हाउस गए थे।
रात लगभग आठ बजे वे बाइक से लौट रहे थे। सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित सत्यम शीतगृह के पास किसी वाहन ने जवान को टक्कर मार दी। गांव के अन्य लोग उसी शादी समारोह में आ रहे थे। रास्ते में दलवीर को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों को खबर की। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी, सहपऊ ले जाया गया। वहां से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आगरा ले जाते समय रास्ते में दलवीर की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गर्भवती पत्नी बदहवास है। रोते-रोते वह कई बार बेहोश हुईं। परिजन उन्हें संभालने की हर कोशिश कर रहे हैं। छोटेलाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।