फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chairman lodges report against four including Sasanad in Sasni

हाथरस: सासनी में सभासद समेत चार के खिलाफ चेयरमैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Chairman lodges report against four including Sasanad in Sasni
सभासद समेत चार के खिलाफ चेयरमैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का लगाया आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने इन लोगों पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने नोडल अधिकारी के निरीक्षण से पहले बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर स्टाफ के सामने अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई।
चेयरमैन ने तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार को जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने आए थे। आरोप है कि इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष लालता प्रसाद पुत्र दुुुर्गा प्रसाद के साथ आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया था। इस बारे में दी गई तहरीर में आरोप है कि मोहल्ला अजीत नगर निवासी दो सगे भाइयों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि बोर्ड की पिछली बैठक में सभासद विपिन कुमार ने कार्यवाही रजिस्टर फाड़ने का प्रयास किया। रजिस्टर छीनकर अपने हस्ताक्षरों के नीचे आपत्तिजनक टिप्पणी अंकित कर दी। इस दौरान स्टाफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। रिपोर्ट में राजीव और संजीव पुत्रगण फूलचंद्र निवासी अजीतनगर और वार्ड नंबर एक के सभासद विपिन कुमार एवं मुकेश चौधरी पुत्र डंबर सिंह निवासी बसंत विहार सासनी को नामजद किया है। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed