{"_id":"609eb6ce8ebc3e1edb570b8b","slug":"hathras-celebrated-the-birth-anniversary-of-vip-shiromani-bhagwan-parshuram-hathras-news-ali2631131110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती मनाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिलेभर में शुक्रवार को विप्र शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कोरोना काल के चलते विप्र समाज के लोगों ने अपने घरों में पूजा-अर्चना की। भगवान को सत्तू को भोग लगाया गया। भगवान परशुराम से सुख समृृद्धि और कोरोना महामारी के खात्मे की कामना की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने अपने निवास पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशु पराक्रम के प्रतीक हैं और राम पर्याय हैं सत्य सनातन के। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। ब्राह्मण महासभा ने भगवान श्री परशुराम के अवतरण दिवस को वर्चुअल माध्यम से मनाया। इस अवसर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. मनोज शर्मा, अधिवक्ता जेतेश शुक्ला, पवन रावत , शिवम भारद्वाज और कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन पवन रावत ने किया। संवाद कार्यक्रम में चंद्रभानु गौतम, विष्णु गौतम, अभिषेक शर्मा, अनुराग दुबे, दिव्य भारद्वाज, अनिकेत, पंडित रवि, ऋषभ पंडित, मयंक तिवारी, कोमल कौशिक, मनोज अग्रवाल, प्रवीण सारस्वत, कवि प्रदीप, अंकित उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर के विप्रजनों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। शाम को आरती की गई। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्णण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास रावत ने कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए अपने परिजनों के साथ भगवान परशुराम के छवि चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। हवन में भाग लेने वालों में अतुल रावत, जितेंद्र रावत (एडवोकेट) विनोद रावत, विवेक रावत, प्रशांत रावत, दीक्षा रावत, समीक्षा रावत, उदित रावत, लक्षित रावत, ओजस रावत, उज्जवल रावत, विपुल रावत, साक्षी रावत, अंकित रावत आदि थे।