{"_id":"66c4cea20e71e8185b0bb073","slug":"hathras-cbi-team-will-investigate-kolkata-incident-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Doctor Case: हाथरस वाली CBI टीम करेगी कोलकाता कांड की जांच, इसी को मिली थी चंदपा मामले की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kolkata Doctor Case: हाथरस वाली CBI टीम करेगी कोलकाता कांड की जांच, इसी को मिली थी चंदपा मामले की जिम्मेदारी
Tue, 20 Aug 2024 10:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:43 PM IST
सार
कोलकाता हाईकोर्ट ने घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस क्रम में हाथरस कांड की जांच कर चुकी सीबीआई टीम को ही कोलकाता कांड की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार साल पहले जिले के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में बिटिया से हुई दरिंदगी के मामले की जांच करने वाली सीबीआई टीम को ही कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई घटना की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
हाथरस में जांच कर चुकी सीबीआई टीम को कोलकाता कांड की जांच सौंपे जाने को लेकर चर्चाएं रहीं। उल्लेखनीय है बीते दिनों कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से देश की राजनीतिक गरमाई हुई है। देश के चिकित्सक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोलकाता हाईकोर्ट ने घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस क्रम में हाथरस कांड की जांच कर चुकी सीबीआई टीम को ही कोलकाता कांड की जांच सौंपी गई है। गौरतलब है कि इसी टीम की जांच के आधार पर न्यायालय से एक आरोपी को सजा सुनाई गई थी, जबकि तीन आरोपियों को बरी किया गया था।
विज्ञापन