{"_id":"5eda95b58ebc3e909726adf4","slug":"hathras-can-withdraw-funds-from-csc-hathras-news-ali2354133125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सीएससी से निकाल सकेंगे खाते में आई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सीएससी से निकाल सकेंगे खाते में आई धनराशि
विज्ञापन
न्यूज डेेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर के सीएससी पर खाते से धनराशि निकाले जाने की सुविधा शुरू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति, जिसका बैंक से आधार लिंक है, सीएससी सेंटर पर जाकर आसानी से रुपये निकाल सकता है। सीएससी सेंटरों पर उन्हें कोई अन्य चार्ज भी नही देना पड़ेगा।
सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों, श्रमिकों, जनधन खाताधारकों को आर्थिक मदद दी जा रही है। यह धनराशि सीधे खातों में दी जा रही है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि भी सीधे बैंक खाते में दी जा रही है। अब महिलाओं को अपने बैंक खाते में आई धनराशि को निकालने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं हैं।
आधार कार्ड के माध्यम से अपनी ग्राम पंचायत या नजदीकी ग्राम पंचायत में बने सीएससी सेंटर से ही धनराशि निकाली जा सकती है, जिससे आपको बैंकों की लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। सीएससी द्वारा अब तक करीब 50 बैंक मित्र बनाए जा चुके हैं। सीएससी प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में अब तक करीब 4 करोड़ की निकासी कर चुके हैं और दिन रात जिले के लोगों तक रुपये पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।