फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Camps will now be held in the mohallas for vaccination

हाथरस : टीकाकरण के लिए अब मोहल्लों में लगेंगे शिविर

Sun, 23 May 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Camps will now be held in the mohallas for vaccination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार को नगर पालिका परिसर में धर्मगुरुओं और सभासदों की बैठक हुई। इस मौके पर नगर में सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक टीकाकरण के लिए तारीखें भी तय की गईं।
बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आखिर कौन सी मजबूरी और भ्रम है, जिसकी वजह से लोग टीकाकरण से बच रहे हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी में वैक्सीन न लगवाने के कारण कोरोना से संक्रमित होकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में योग्य प्रोफेसर भी शामिल थे। अब वहां वैक्सीन तेजी से लगवाई जा रही है। वास्तव में कोरोना नाम और जाति पूछकर वार नहीं करता। जब प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बड़े नौकरशाह तक टीका लगवा चुके हैं तो फिर आम लोग क्यों डर रहे हैं। ये टीका केवल कारोना संक्रमण से बचाव की छतरी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार लोगों को उनके घर जाकर मुफ्त टीका लगवाने को तैयार है। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि वार्ड संख्या 1, 2,3,12, 13 और 17 लिए सोमवार को नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद के कस्तूरबा विद्यालय, वार्ड संख्या 19, 4,6,9 के लिए बगिया बारहसैनी में शुक्रवार को, अंसारिया स्कूल में वार्ड संख्या 16, 8, 24 व 25 के लिए मंगलवार को, बालभारत स्कूल में 18, 21, 10, 12 के लिए बुधवार को नौमानिया मदरसा स्कूल में 20 5,7 और 14 के लिए मंगलवार को, एमआई इंटर कॉलेज में वार्ड संख्या 15, 22 और 23 के लिए बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएची प्रभारी डॉ. रजनेश ने अपील की कि इस सुविधा का लाभ सभी अवश्य उठाएं। टीकाकरण न कराने की स्थिति में कोरोना के अलावा ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस का खतरा मंडराता रहेगा। यह दोनों ही संक्रमण जानलेवा और खतरनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed