फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP acquires power not to rule, but to build nation

हाथरस : भाजपा राज करने के लिए नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए प्राप्त करती है सत्ता

Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP acquires power not to rule, but to build nation
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यशाला का आयोजन तीन सत्रों में हुआ।
पहले सत्र में मुख्य वक्ता विधायक और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा कि महामारी के समय में प्रधानमंत्री ने विश्व को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि भारत अब आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने दिन रात कार्य करते हुए बहुत अल्प समय में वैक्सीन की उपलब्धता करा दी। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी राजा वर्मा ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि अपनी विचारधारा के जितने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान चुने गए हैं, उनका ब्लॉक मुख्यालय पर 26 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्वागत कार्यक्रम करना है।
विज्ञापन

इसके पश्चात समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने विधानसभा चुनाव के संबंध में संगठन की तैयारी के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज करने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए सत्ता प्राप्त करती है। भाजपा ने अपने शासन में 500 वर्ष पुराने चले आ रहे विवाद को समाप्त कर श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया। पूरे प्रदेश को एक मानते हुए बिजली आपूर्ति देने का काम किया। वीआईपी कल्चर को समाप्त करने का काम किया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, डौली माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, रविकांत अग्रवाल, रामेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह (पीलू), डॉ. बंगाली सिंह, राजेश दिवाकर, चौ. विजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह चौहान, रामसरन आर्य, महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमदेवी मदनावत, हरीशंकर राना, प्रीति चौधरी, संतोष पाथौर, प्रेम सिंह कुशवाहा, बृजेश चौहान, श्वेता दिवाकर, विपिन लवानिया, कप्तान सिंह ठेनुआं, रामकुमार माहेश्वरी, कुशलपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, विपिनलाल, डॉ. देवचंद्र गौड़, तुलसीदास अग्रवाल, नंदनी देवी, दिलीप पोद्दार, देवेंद्र शर्मा, रामवीर भैयाजी, महेंद्र पाल शर्मा, सुनील गुप्ता, विष्णु बघेल, विजय बहादुर, कमल नयन वार्ष्णेय, पवन रावत, शिवदेव दीक्षित, शरद माहेश्वरी, दीपक उपाध्याय, धर्मेंद्र उपाध्याय, चौ. हंबीर सिंह जाट, अंशुल शर्मा, राजपाल सिंह, नीरज वैश्य, चौ. हंबीर सिंह, ध्रुव शर्मा, राजेंद्र सिंह धाकरे, मीरा माहेश्वरी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, संध्या आर्य, राजेंद्र चौधरी, पंकज गुप्ता, अनिल सिसौदिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed