फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Baby shower of 11 pregnant women, food done for children

हाथरस : 11 गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Baby shower of 11 pregnant women, food done for children
हाथरस : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गर्भवती महिलओं की गोद भराई करतीं सुपरवाइजर सोनू आर्या और भाजपा ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड सादाबाद में सादाबाद बाल विकास परियोजना द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों के तहत गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। बच्चों के समय गाए जाने वाले गीत भी गाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और सुपरवाइजर सोनू आर्या ने फीता काटकर किया गया। सीडीपीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य सही पोषण की जानकारी देना है, जिससे मां व बच्चा दोनों तंदुरुस्त हों। आईसीडीएस (समन्वित बाल विकास कार्यक्रम) की इस योजना के अंतर्गत केंद्रों पर 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, धात्री व गर्भवती महिलाओं को अनुपूरक पुष्टाहार की सेवाएं प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर गर्भवती महिला पूनम, सुनीता, पूजा, भावना, बीना, लक्ष्मी, शिवानी, सविता, सोनम, राधा, नीरू, रेखा की गोदभराई रस्म में उन्हें सतरंगी थाली व अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ अनाज, दूध, फल, दाल, हरी सब्जियां व अन्य चीजें दी गईं। सुपरवाइजर सोनू आर्या ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि पेट भर के भोजन खाएं। खाने में अनेक प्रकार के भोज्य पदार्थ जैसे- अनाज, दूध, फल, दाले, हरी साग-सब्जी, घी व अन्य चीजें भी खाएं। दिन में कम से कम 10 घंटे की नींद लें। कोई भी भारी वस्तु न उठाएं। कार्यक्रम में कृष्णा, दिव्या, तान्या, अन्यया, अनुष्का, कुनाल को अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पर बीडीओ अशोक कुमार, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, सचिव अमरीश अग्रवाल, प्रीती चौधरी, सुनील गौतम, हंवीर सिंह, सुधीर गर्ग आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed