फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advocates' fast continues, boycott of Lok Adalat today

हाथरस: अधिवक्ताओं का अनशन जारी, आज होगा लोक अदालत का बहिष्कार

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Advocates' fast continues, boycott of Lok Adalat today
हाथरस: जिला न्यायालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ता। - फोटो : HATHRAS
अधिवक्ताओं का अनशन जारी, आज होगा लोक अदालत का बहिष्कार
विज्ञापन

प्रधान संगठन सहित आधा दर्जन संगठनों ने दिया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन को समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान को सादाबाद में लिंक करने का मामला अधिवक्ताओं के साथ आमजन के बीच पहुंच गया है। अधिवक्ताओं ने कार्य विरत रहते हुए क्रमिक अनशन किया। कामकाज के लिए न्यायालय परिसर पहुंचने वालों को बैरंग लौटना पड़ा। शुक्रवार को प्रधानसंगठन के अलावा रेवेन्यू बार एसोशिएशन सहित आधा दर्जन संगठनों ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को समर्थन दिया । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष ने लोक अदालत बहिष्कार का ऐलान किया है।
डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत व सचिव अरविंद वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्हें मिले समर्थनों में करीब आधा दर्जन संगठनों का समर्थन मिला है। जिसमें प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बार के आंदोलन को हर संभव सयोग और कंधा से कंधा मिलाकर साथ का वायदा किया। वहीं रेवेन्यू बार के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने रेवेन्यू बार में बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से डिस्ट्रिक्ट बार को समर्थन दिए जाने के बाद समर्थना का पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि रेवेन्यू बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा किया जा रहे जनहित के अंादोलन में पूरी तरह से साथ है और कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाएगी। इधर, युवा कांगे्रस जिलाध्यक्ष शशांक पचैरी के आदित्य शर्मा शरद उपाध्याय नंदा से धरना स्थल पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया। मुरसान के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा ने समर्थन देते हुए बताया कि उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ मुरसान में भी प्रदर्शन किया है। और अंादोलन मुरसान में प्रखता से जोर पकड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन हितेंद्र सिंह गुड्डू ने किया। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीनारायन शर्मा, जालिम सिंह, त्रिलोकी शर्मा, विमल सारस्वत, संदीप वर्मा, मनोज आंधीवाल, विशंम्बर सिंह, इशरार पुढीर, योगांश पाराशर, शशांक सारस्वत, पूजा, योगिता शर्मा, नेसी अख्तर, प्रिया गुप्ता, स्वराज खान, शिवांश शर्मा, मधुवाला शर्मा, कपिल मोहन गौड, बृजमोहन राही, अमर सिंह चंदेल, देवेश दीक्षित, अजय कुलश्रेष्ठ, मनमोहन शर्मा, लल्लन बाबू, रामकुमार गुप्ता, यतीश शर्मा, सुभाष चौधरी,सुधीर चौधरी, बालकिशन उपाध्याय आदि अधिवक्ता थे।

अध्यक्ष बोले आज लोक अदालत में वादकारी न पहुंचे
हाथरस। शनिवार को लगने वाली लोक अदालत का डिस्ट्रिक्ट बार ऐसासिएशन के अलावा रेवेन्यू बार, प्रधान संगठन के अलावा कांगे्रस सहित करीब आधा दर्जन संगठनों ने बहिष्कार किया है। इसलिए एसोसियेशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत ने वादकारियों ने जिला एवं सत्र न्यायालय न पहुंचने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र व जिले की जनता से अपील की। अगर जनहित में जारी उनके आंदोलन की मांगों को मान लिया जाता है तो वह आगामी लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed