{"_id":"61ad04a2c1ef391dc860fa8f","slug":"hathras-accounts-of-parents-are-closed-how-to-complete-dbt-work-hathras-news-ali2798437178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बंद पड़े हैं अभिभावकों के खाते, कैसे हो डीबीटी का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बंद पड़े हैं अभिभावकों के खाते, कैसे हो डीबीटी का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बेसिक के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खातों में यूनीफार्म आदि सामान खरीदने के लिए 1100 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। लेकिन ऐसे में जिन अभिभावकों के खाते बंद पड़े हैं, उन खातों में डीबीटी का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसके कारण डीबीटी के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1200 से अधिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलियन विद्यालय हैं। जिनमें लगभग सवा लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को यूनीफार्म, जूता, मोजा आदि खरीदने के लिए शासन स्तर से 1100 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।
जिसे अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है, ताकि अभिभावक अपने बच्चे के लिए यूनीफार्म आदि खरीद लें, लेकिन कुछ बैंक खातों का काफी लंबे समय से संचालन न होने के कारण ऐसे बैंक खाते बंद पड़े हैं। जिसके कारण डीबीटी का कार्य बाधित हो रहा है। ऐसे अभिभावकों से शिक्षक संपर्क कर खातों को चालू कराए जाने को कह रहे हैं।