{"_id":"62d6f0a7180fed46530a7971","slug":"hathras-7-50-lakh-children-and-teenagers-will-eat-insecticide-today-hathras-news-ali296379663","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 7.50 लाख बच्चे च किशोर आज खाएंगे कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 7.50 लाख बच्चे च किशोर आज खाएंगे कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) के तहत जिले में बुधवार को एक वर्ष से 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं और किशोरों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए जिले में करीब 7.50 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इसमें एक से दो वर्ष के बच्चों को 200 मिग्रा की आधी गोली और दो से 19 वर्ष के बच्चों को 400 मिलीग्राम दवा खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले के 1773 सरकारी स्कूलों, 926 निजी विद्यालयों और 1762 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को यह गोली दी जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) और शिक्षा विभाग का भी सहयोग रहेगा। यह गोली पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी भ्रम में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने और रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान एक से 19 वर्ष के पेट के कीड़े निकालने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। डीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कल बच्चों को पेट के कीड़े निकालने के लिए दवा दी जाएगी।
कृमि संक्रमण के लक्षण
- बच्चों के शरीर में खून की कमी हो जाना।
- बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी हो जाती है।
- थकान महसूस करते रहना।
- इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हो जाता है।
कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय
- घरों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- नाखून साफ और छोटे रखें।
- साफ और स्वच्छ पानी ही पीयें।