फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 33 cases settled in Special Lok Adalat

हाथरस : विशेष लोक अदालत में हुआ 33 वादों का निस्तारण

Sun, 03 Jul 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 33 cases settled in Special Lok Adalat
हाथरस : विशेष लोक अदालत का फीता काटकर शुभारंभ करतीं जनपद न्यायाधीश। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले में आरबीट्रेशन के मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस मौके पर 33 वादों का निस्तारण किया गया और 73 हजार रुपये की धनराशि दिलाई गई।
जनपद न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार के न्यायालय में चार वादों का निस्तारण हुआ। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या प्रथम त्रिलोकपाल सिंह के न्यायालय में सात, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या चतुर्थ पारुल वर्मा के न्यायालय में छह, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो विनीत चौधरी के न्यायालय में छह, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन जेबा मजीद के न्यायालय में तीन वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच अजय कुमार प्रथम के न्यायालय में तीन, अपर जनपद न्यायाधीश-एफटीसी कोर्ट संख्या एक सत्येंद्र सिंह वीरवान के न्यायालय में चार वाद निस्तारित किए गए। अंत में प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर फाइनेंस कंपनी के अधिवक्ता रजत शर्मा, भगवती प्रसाद व वादकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed