{"_id":"5ed93f188ebc3e90ad291117","slug":"hathras-29447-pensioners-to-be-verified-hathras-news-ali23532745","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 29447 पेंशनार्थियों का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 29447 पेंशनार्थियों का होगा सत्यापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन पा रहे लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। यहां जिले में वृद्धावस्था पेंशन पा रहे 29,447 लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले से यह सत्यापन कराया जाता है। लॉकडाउन के कारण इस बार यह सत्यापन जून माह में पूरा किया जा रहा है।
शासन के निर्देशों पर वृद्धा, दिव्यांग और विधवाओं को आर्थिक मदद पेंशन के रूप में दी जाती है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति व नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले पेंशनार्थियों का सत्यापन कराया जाता है। इस सत्यापन के दौरान अपात्र, मृतक आदि के नामों को हटाया जाता है। इस बार लॉकडाउन के कारण यह सत्यापन का कार्य मार्च माह में नहीं हो सका।
अब समाज कल्याण विभाग की ओर ब्लॉक वार सत्यापन कार्य शुरू कराया गया है। सत्यापन में पाए जाने वाले अपात्रों व मृतकों की पेंशन समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। यहां जिले में वृद्धावस्था पेंशन 29,447 लाभार्थी ले रहे हैं। वहीं करीब 23 हजार लाभार्थी विधवा पेंशन और करीब आठ हजार लाभार्थी विधवा पेंशन ले रहे हैं। इन सभी पेंशनार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि सत्यापन कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉकवार पेंशनार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।