फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 250-meter area of Shriram Colony will remain hotspot, shops will not open

हाथरस: श्रीराम कॉलोनी के 250 मीटर का एरिया रहेगा हॉटस्पॉट, नहीं खुलेंगी दुकानें

Tue, 16 Jun 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 250-meter area of Shriram Colony will remain hotspot, shops will not open
सादाबाद: हॉट स्पॉट नदी वाली गली में निरीक्षण करते कोतवाल, कस्बा इंचार्ज। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर की श्रीराम कॉलोनी में सोमवार को एक और महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक तरफ लोगों में हड़कंप मच गया तो वहीं प्रशासन सक्रिय हो गया है। बता दें कि छह जून को आगरा में हुई जांच के बाद कस्बे की श्रीराम कॉलोनी निवासी एक 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। परिवार के 10 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया था। इन सदस्यों की जांच रिपोर्ट आने के बाद इस महिला की पुत्रवधू को भी संक्रमित पाया गया है।
एसडीएम ने बताया कि महिला के घर से 250 मीटर के एरिया में मंगलवार को बैरिकेडिंग की जाएगी। इस परिधि में आने वाले इलाके में किसी भी प्रकार की दुकान नहीं खुलेगी। आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। इधर, मुरसान रोड, सहपऊ रोड पर लोगों का आवागमन बंद हो सकता है।
विज्ञापन

सादाबाद के कई इलाके हॉटस्पॉट से मुक्त
इधर, सादाबाद। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कस्बे की नदी वाली गली में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। लिहाजा नदी वाली गली, सुभाष गली, डाकखाना रोड, सब्जी मंडी और मुख्य बाजार को हॉट स्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। यहां पूर्व की तरह ही लॉक डाउन के नियमों के तहत सभी गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed