फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 120 applications for 61 programs of Dauji fair

हाथरस : दाऊजी मेले के 61 कार्यक्रमों के लिए आए 120 आवेदन

Sat, 06 Aug 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 120 applications for 61 programs of Dauji fair
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में डॉ.आंबेडकर विचार गोष्ठी का संयोजक बनाए जाने के लिए आवेदन देते च? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आखिरी दिन आवेदकों की प्रार्थना पत्र जमा करने के लिए कलेक्ट्रेट में लाइन लगी रही। मेले में होने वाले 61 कार्यक्रमों के लिए 120 प्रार्थना पत्र प्रशासन को मिले हैं। अब इन प्रार्थना पत्रों को सूचीबद्ध कर प्रशासन की ओर से संयोजक तय करने के लिए विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है। कुछ आवेदकों ने कार्यक्रमों का संयोजक बनने के लिए सिफारिशों का दौर भी शुरू कर दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से मेले के कार्यक्रमों का संयोजक बनने के लिए आवेदन करने की समय सीमा पांच अगस्त की शाम तक तय की गई थी। इस अवधि में मिले आवेदनों को सूचीबद्ध कर दिया गया है। मेले में होने वाले दंगल, संगीत सम्मेलन, शाम-ए-गजल सहित बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने की इच्छा कई लोगों ने जताते हुए आवेदन किए थे।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों के संयोजक तय करने के लिए अब प्रशासन की ओर से मंथन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन मेले में बड़ी हस्तियों को शामिल कर इसे भव्यता देने की कोशिश में जुटा हुआ है। अब इन आवेदकों से जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी एक बैठक के माध्यम से संवाद करेंगे और कार्यक्रम को लेकर उनके विचार जानेंगे। मेले में होने वाले 61 कार्यक्रमों के लिए 120 लोगों ने आवेदन किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed