फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer Protested

Hathras News: कट के लिए धरने पर बैठे किसान, हाईवे का रुकवाया काम

Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer Protested
आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर गांव विघैपुर के निकट कट के लिए धरना-प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Farmer
आगरा-अलीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर विघैपुर के निकट कट की मांग पर सोमवार को सैकड़ों किसानों ने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने हाईवे का निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। उनका कहना है कि जब तक विघैपुर के पास कट देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों और किसान नेताओं का कहना है कि आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे विघैपुर गांव के निकट से होकर गुजर रहा है, लेकिन यहां कट नहीं दिया जा रहा है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने अपनी मांग को लेकर जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद और विधायक को ज्ञापन भी दिए हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों का कहना है कि कट मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम ने बताया कि किसानों की मांग के संबंध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। धरने में कांता पचौरी, छोटू पंडित, देवेश पचौरी, विकास रावत, सचिन चौधरी, बनी सिंह बघेल, राहुल महाजन समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed