फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1,117 candidates' fate closed in ballot papers in Sadabad

हाथरस : सादाबाद में 1,117 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद

Fri, 16 Apr 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 1,117 candidates' fate closed in ballot papers in Sadabad
हाथरस : सादाबाद के गांव कूपा के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में खड़े उत्साहित मतदाता। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद ब्लॉक के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत प्रधान और सदस्य पद के 1080 और जिला पंचायत के चार वार्डों में 37 प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटिकाओं में बंद कर दिया। ब्लॉक में शाम छह बजे तक करीब 68 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान लोगों में मतदान को लेकर काफी काफी उत्साह देखा गया। तेज धूप में भी मतदाता कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
सादाबाद ब्लॉक में 58 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों के लिए 554 प्रत्याशी ग्राम प्रधान, 146 प्रत्याशी ग्राम पंचायत सदस्य और 380 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद और जिला पंचायत के 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाताओं ने 283 बूथ और 140 मतदान केंद्रों पर मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक मतदाताओं की काफी लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। इसके बाद जब धूप बढ़ी तो कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शाम चार बजते ही फिर से एकाएक कुछ मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई। इन मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी व्यवस्था को संभालने में जुटे रहे। एसडीएम राजेश कुमार, सीओ ब्रह्म सिंह भी दिन भर मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण करते रहे। एसडीएम ने बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed