{"_id":"6393574e385e5e3c0d0e4a5a","slug":"gst-team-conducted-survey-in-many-areas-of-the-city-hathras-news-ali306569861","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जीएसटी की टीम ने शहर के कई इलाकों में किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जीएसटी की टीम ने शहर के कई इलाकों में किया सर्वे
विज्ञापन
एसटी टीम आने की अफवाह पर दूसरे दिन भी कस्बा का बंद बाजार। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (स्टेट जीएसटी) की टीम ने शुक्रवार को भी शहर में कई स्थानों पर छापा मारकर सर्वे किया। इससे कारोबारियों में खलबली मची रही। कई बाजारों में कुछ देर के लिए दुकानें बंद हो र्गइं और सन्नाटा पसर गया।
शासन के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह स्टेट जीएसटी की विशेष एक टीम लाला का नगला पहुंची। वहीं दूसरी नाई का नगला में छापा मारने गई। टीमों ने होटल व स्क्रैप कारोबारियों के यहां सर्वे किया। सर्वे के दौरान प्रपत्रों को चेक किया। चेकिंग को लेकर कारोबारियों में खलबली मची रही।
नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त उमेश सिंह व सहायक आयुक्त खंड एक सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इधर, शुक्रवार की सुबह टीम शहर के घंटाघर के रास्ते से निकली। सर्वे टीम आने की अफवाह फैलने के साथ दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। कुछ देर बाद यह दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन
अधिकारी बोले अफवाहों पर न दें ध्यान
नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त उमेश सिंह ने व्यापारियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के पंजीकरण नहीं हैं, वह जीएसटी में पंजीकरण करा लें और अपना कारोबार करें। जिन स्थानों पर सर्वे किया जा रहा है, वहां मैत्री भाव के साथ सर्वे की कार्रवाई की जा रही है।