फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Grandmother and grandson die together

गोद में खिलाया, चिता में भी साथ सुलाया: दादी-नाती की एक साथ मौत, एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

Tue, 27 Feb 2024 01:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 01:24 AM IST
सार

जिस दादी ने अपने नाती को गोद में खिलाया, उसको शायद उम्मीद भी नहीं होगी कि उसे अपने साथ चिता में भी सुलाना पड़ेगा। हाथरस में चंदपा के झींगुरा गांव में दादी और नाती की एक साथ मौत हो गई। देर रात नाती व दादी को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई।

विज्ञापन
Grandmother and grandson die together
मृतक दादी कपूरी देवी अपने नाती अंशुल के साथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा निवासी दादी-नाती खुर्जा में रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही परिजन खुर्जा रवाना हो गए। परिवार में मातम का माहौल छा गया। देर रात दोनों का शव गांव में पहुंचा।   

विज्ञापन

     
झींगुरा निवासी 80 वर्षीय कपूरी देवी पत्नी शोभ सिंह अपने नाती 22 वर्षीय अंशुल पुत्र संतोष कुमार के साथ पैसेंजर ट्रेन से खुर्जा जंक्शन आई थीं। उन्हें खुर्जा में गांव मैना स्थित अपनी बहन के यहां जाना था। वह प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर तरफ से एक की तरफ को पैदल ट्रैक पार कर रही थीं। इस बीच कपूरी देवी ट्रैक पर गिर गईं। उन्हें उठाने के लिए उनका नाती अंशुल आया। इसी बीच दिल्ली की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, गांव ने खो दिया क्षेत्र का नाम रोशन करने वाला खिलाड़ी
गांव के लोगों का कहना है कि 22 वर्षीय अंशुल छोटी सी उम्र में प्रदेश स्तर का कबड्डी खिलाड़ी था। उसकी प्रतिभा क्षेत्र में चर्चा थी। लोग उदास मन से कह रहे थे कि दुर्घटना नहीं होती तो अंशुल हमारे गांव का नाम जरूर रोशन करता। वह हरियाणा मैक्स क्लब की तरफ से खेलता था और प्रदेश स्तर की कबड्डी प्रतियोगितों में भाग लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक
एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
देर शाम दोनों के शव गांव में पहुंचे। गांव में कोहराम मचा हुआ था। घर पर आसपास के लोगों की भीड़ थी। लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। देर रात बड़े भाई दीपक ने अंशुल व दादी को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed