फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Give jobs to 20 million youth in 3 years

3 साल में दो करोड़ युवाओं को देंगे नौकरी

Mon, 23 Jul 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 23 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Give jobs to 20 million youth in 3 years
इलेक्ट्रॉनिक मशीन का बटन दबाकर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि। - फोटो : Amar Ujala
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नगर के बागला इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में घोषणा की कि अगले तीन सालों में प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को उनकी सरकार नौकरी देगी। साथ ही भरोसा दिया कि पुलिस व शिक्षकों की भर्ती में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले अब फिर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने के लिए जोर लगा रहे हैं। करीब 20 मिनट के संबोधन में सीएम ने कई स्थानीय मुद्दों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हाथरस जिले के 156 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इसमें तालाब रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का शिलान्यास भी शामिल है। उन्होंने अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि 16 माह के उनके कार्यकाल में प्रदेश में पांच लाख करोड़ का निवेश हुआ है और 30 लाख लोगों को रोजगार मिला है। इसी तरह अगले तीन साल में प्रदेश सरकार दो करोड़ युवाओं को नौकरी देगी। प्रदेश सरकार 1.62 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती बिना किसी भेदभाव के करेगी। शिक्षक व अन्य भर्तियों में भी कोई भेदभाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने प्रदेश के विकास को रोक दिया था। यहां का नौजवान पलायन कर गया था। प्रदेश विकास में लगातार पिछड़ता चला गया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विकास का कोई विकल्प नहीं है। इसी मकसद से सरकार नौजवानों को लगातार रोजगार दे रही है। उन्होंने हाथरस के हींग उद्योग को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ में शामिल करने की घोषणा के साथ बताया कि हींग उद्यमियों को 10 अगस्त को लखनऊ बुलाया जाएगा। इस उद्योग को विकसित करने पर मंथन किया जाएगा। सरकार डार्क जोन के नाम पर किसी का उत्पीड़न नहीं होने देगी। पूरे प्रदेश को डार्क जोन से मुक्त कर दिया गया है। किसानों को नलकूप कनेक्शन लेने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed