फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Former principal's son dies of heart attack

Hathras News: पूर्व प्रधानाचार्य के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 22 Jan 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Former principal's son dies of heart attack
पूर्व प्रधानाचार्य बीआर मल्होत्रा के बेटे अमित मल्होत्रा (48) की मंगलवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। घर में हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सरस्वती इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बीआर मल्होत्रा के बेटे अमित निवासी सेक्टर चार, आवास-विकास कॉलोनी केमिकल का कार्य करते थे। उनकी पत्नी अलका मल्होत्रा सादाबाद ब्लाॅक के परिषदीय विद्यालय बरौस में शिक्षिका हैं। परिजनों ने बताया कि अमित घर पर ठीक-ठाक थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह अचेत हो गए, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन रोते बिलखते हुए शव को घर ले गए। मृतक ने अपने पीछे पत्नी अल्का मल्होत्रा व बेटे उत्कर्ष मल्होत्रा को रोते-बिलखते छोड़ा है। पिता का कुछ साल पूर्व ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed