फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former BJYM leader arrested in assault case

भाजयुमो का पूर्व जिला मंत्री दुष्कर्म में गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 10:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 28 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Former BJYM leader arrested in assault case
सांकेतिक तस्वीर

भाजयुमो हाथरस के पूर्व जिला मंत्री रंजीत चौधरी को एटा के निधौली कलां थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह सिकंदराराऊ थाने के गांव भिसी मिर्जापुर का निवासी है। हाल ही में उसकी वाहन पर फर्जी नंबर होने के कारण पुलिस ने गाड़ी सीज की थी। दूसरी ओर भाजपा नेताओं का कहना है कि वह अब पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है।

विज्ञापन


रंजीत चौधरी की काली स्कार्पियो गाड़ी को कोतवाली पुलिस ने कई माह पूर्व चेक किया तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी पाया गया। पुलिस ने गाड़ी सीज कर धारा 420 के तहत कार्रवाई की थी। अभी यह प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि एटा की निधौली कलां पुलिस ने गुरुवार को रंजीत को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर निधौली कलां अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रंजीत पर दुष्कर्म का मामला 2018 में दर्ज हुआ था। वह एक लड़की से मोबाइल पर अश्लील बात करता था। इसके बाद मौका पाकर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अब रंजीत चौधरी अब युवा मोर्चा का सदस्य या पदाधिकारी नहीं हैं। इसकी पुष्टि मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed