{"_id":"66eebf1c3d9bb3fcb90887f5","slug":"five-accused-of-fight-arrested-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hatras News: बिजली का तार जोड़ने को लेकर विवाद, झगड़े के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hatras News: बिजली का तार जोड़ने को लेकर विवाद, झगड़े के पांच आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Sep 2024 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:12 PM IST
सार
थाना सादाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कजरौठी में बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के उपरान्त झगड़ा हो गया । पुलिस ने झगड़ा करने वाले लोगों के विरूद्ध थाना सादाबाद अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
सादाबाद कोतवाली पुलिस ने गांव कजरौठी में 20 सितंबर की रात में बिजली के तार जोड़ने के विवाद में दो पक्षों हुए झगड़े में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
20 सितंबर की रात्रि में थाना सादाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कजरौठी में बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के उपरान्त झगड़ा हो गया । पुलिस ने झगड़ा करने वाले लोगों के विरूद्ध थाना सादाबाद अभियोग पंजीकृत किया। 21 सितंबर को थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि सादाबाद पुलिस ने मारपीट और पथराव करने के आरोपी राजवीर सिंह, सत्यप्रकाश, अजय, योगेंद्र व नीरज कुमार निवासीगण ग्राम कजरौठी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन