{"_id":"655674b4535c0d0a2902cfb5","slug":"firing-on-a-farmer-who-was-plowing-the-field-hathras-news-c-2-1-ali1027-258549-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत की जुताई कर रहे किसान पर की फायरिंग, कोतवाली में शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत की जुताई कर रहे किसान पर की फायरिंग, कोतवाली में शिकायत दर्ज
Fri, 17 Nov 2023 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:29 AM IST
सार
दोपहर को गांव के ही जिस युवक से उसका झगड़ा हुआ था, उसके रिश्तेदार के साथ में नौ लोग रात को आ गए। इनके हाथों में तमंचा व लाठी डंडे लगे हुए थे। आरोप है कि आते ही कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर गांव के लोगों ने फायरिंग कर रहे लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
फायरिंग।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गांव नगला गजुआ निवासी पवन का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात को वह कलेक्ट्रेट के निकट अपने खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान गांव के ही युवक के रिश्तेदार पांच बाइकों पर सवार होकर आ गए, जिसमें तीन बाइकों पर सवार नौ लोग उसके पास आकर रुके और फायरिंग शुरू कर दी। वह पास के गांव नगला हीरा सिंह की ओर दौड़ गया।
विज्ञापन
पवन का कहना है कि बृहस्पतिवार की दोपहर को गांव के ही जिस युवक से उसका झगड़ा हुआ था, उसके रिश्तेदार के साथ में नौ लोग रात को आ गए। इनके हाथों में तमंचा व लाठी डंडे लगे हुए थे। आरोप है कि आते ही कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर गांव के लोगों ने फायरिंग कर रहे लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। गांव के लोगों की भीड़ जुटती देख फायरिंग कर रहे लोग मौके से भाग गए। मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पवन के साथ अन्य ग्रामीण मुरसान कोतवाली शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए।
विज्ञापन