फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fire broke out in the poly sheet of Purdilnagar railway underpass adjacent

Hathras: सिकंदरारारऊ कोतवाली से सटे रेलवे अंडरपास की 20 से ज्यादा पाली शीट में लगी आग, एक घंटे में बुझी

Tue, 15 Apr 2025 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Apr 2025 10:43 PM IST
सार

रेलवे अंडरपास की छत पर लगी आग पर अगर समय से काबू न पाया जाता तो आग रेलवे ट्रैक के नीचे तक पड़ी शीटों तक पहुंच जाती। उस समय कोई ट्रेन गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Fire broke out in the poly sheet of Purdilnagar railway underpass adjacent
आग लगने के बाद अंडरपास छत से उठता धुआं - फोटो : संवाद

विस्तार

15 अप्रैल की दोपहर तीन बजे सिकंदराराऊ कोतवाली से सटे पुरदिलनगर रेलवे अंडरपास के ऊपर पड़ी पॉली शीट में अचानक आग लग गई। पॉली शीट धूं-धूं कर जलने लगी। अंडरपास के ऊपर पड़ी सभी 20 पॉली शीट जल गईं। पास में पड़े कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने सिकंदराराऊ-पुरदिलनगर रेलमार्ग पर रेलवे क्राॅसिंग समाप्त कर अंडरपास का निर्माण किया है। अंडरपास के ऊपर लोहे के फ्रेम में 20 पाली शीट लगाईं गईं थीं। 15 अप्रैल दोपहर तीन बजे के लगभग अंडरपास में घुसते ही बायें हाथ पर रेलवे लाइन के पास पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग की चिंगारियां इधर-उधर फैलने लगी। कुछ चिंगारियां अंडरपास के ऊपर पड़ी पॉली सीट पर गिर गईं। तेज धूप से पाली शीट ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते 20 से ज्यादा शीट तेज धुएं के साथ जलने लगी। 
विज्ञापन


आग लगते ही अंडरपास के नीचे से निकल रहे वाहनों के पहिये थम गए। खलबली मच गई। नजदीक ही कोतवाली में खबर पहुंचते ही पुलिस पहुंच गई। दमकल को बुलाया गया और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर अहमद का कहना है पुरदिलनगर रेलवे अंडरपास के आसपास कूड़ा नहीं डलवाया जा रहा है, वह स्वयं मामले को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा बना आग लगने की वजह

इस अंडरपास के इधर-उधर नगर पालिका पूरे शहर का कूड़ा डलवा रही है। इस कूड़े में आए दिन आग लगती रहती है। कई बार आसपास के किसानों ने प्रशासन से शिकायत भी की है कि कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से कभी भी उनके खेतों में आग लग सकती है। बड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
आग बुझाते दमकलकर्मी
आग रेलवे ट्रैक के नीचे पहुंच सकती थी..
सिकंदराराऊ कोतवाली परिसर से सटे पुरदिलनगर रेलवे अंडरपास की छत पर लगी आग पर अगर समय से काबू न पाया जाता तो आग रेलवे ट्रैक के नीचे तक पड़ी शीटों तक पहुंच जाती। उस समय कोई ट्रेन गुजर रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि रेलवे प्रशासन ने कई रेलवे क्रॉसिंगों को बंद कर अंडरपास का निर्माण कराया है। अंडरपास के इर्द-गिर्द कूड़े के ढेर लग गए हैं। यह पहली बार नहीं था कि कूड़े के ढेर में आग लगी हो, इससे पहले भी कई मर्तबा कूड़े के ढेर में आग लग चुकी है। जब से मथुरा-कानपुर के बीच ब्रॉड गेज रेललाइन बनी है, तब से इस मार्ग पर रेलवे ट्रैफिक काफी बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed