{"_id":"664f2ede3b8ab6f8c5099422","slug":"fire-broke-out-in-bushes-standing-on-the-roadside-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद-जलेसर मार्ग किनारे खड़ी झाड़ियों में लगी आग, मजदूर-किसान में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद-जलेसर मार्ग किनारे खड़ी झाड़ियों में लगी आग, मजदूर-किसान में मची भगदड़
Thu, 23 May 2024 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 05:27 PM IST
सार
सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित गांव मढ़ाका से आगे सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई । रोड के किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लगने से राहगीरों के साथ खेतों पर काम कर रहे मजदूर एवं किसानों में भगदड़ मच गई ।
विज्ञापन
सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग
- फोटो : राहगीर
विस्तार
सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। राहगीर, किसान और मजदूरों ने आग को बुझाया। आग से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित गांव मढ़ाका से आगे सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई । रोड के किनारे खड़ी झाड़ियों में आग लगने से राहगीरों के साथ खेतों पर काम कर रहे मजदूर एवं किसानों में भगदड़ मच गई । आग जब तक अपना विकराल रूप धारण करती, उससे पहले ही राहगीरों ने रुककर आग बुझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
खेतों में काम कर रहे किसान एवं मजदूरों ने आग पर पानी और रेत डाला, जिससे आग पर काबू पाया गया। जब आग बुझ गई तो किसानों ने चैन की सांस ली । किसानों का कहना था कि यदि आग बुझाने में देर हो जाती तो रोड के किनारे पेड़ों के साथ खेतों में खड़ी मूंग आदि की खेती पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता ।
विज्ञापन