फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer shocked due to less product, death

खेत में कम आलू निकलने से किसान को लगा सदमा, मौत

Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmer shocked due to less product, death
मृतक किसान का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चिरावली में खेत में आलू कम निकलने की वजह से सदमे में आए किसान की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

गांव चिरावली निवासी अनिल कुमार (42 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह उर्फ डॉ. रामवीर सिंह सोमवार की शाम को अपने खेत पर गए थे। खेत पर आलू की खुदाई चल रही थी। उन्होंने करीब 15 बीघा खेत में आलू की फसल की थी, लेकिन जमीन से काफी कम मात्रा में आलू निकलने से वह परेशान हो गए। उन्होंने शाम को घर आकर खेत से कम आलू निकलने की बात परिजनों को बताई। इसके बाद वह सो गए, लेकिन जब मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह नहीं जगे तो परिजनों को चिंता हुई। जब परिजन उनको जगाने पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। जब परिजनों ने जंगले से झांककर देखा तो अनिल बेसुध पड़ा हुआ था। परिजनों से सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि अनिल की मौत हो चुकी थी। परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। गांव चिरावली प्रधान प्रेमवीर सिंह ने बताया कि अनिल उनके ताऊ का बेटा था। उसके करीब एक बीघा खेत में सिर्फ 30 बोरे ही आलू निकले थे, जिससे वह परेशान था। सोते समय ही सदमा लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed