फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer protested for cow

आवारा गोवंश से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Jan 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
farmer protested for cow
आवारा गोवंश की समस्याओं से पीडी को अवगत कराते ग्रामीण। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आवारा गोवंशों से परेशान ग्राम पंचायत दाऊद बंका के किसानों ने विकास भवन पर प्रदर्शन किया। किसानों ने परियोजना निदेशक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों का कहना था कि आवारा गोवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पिछले दिनों में 40 आवारा गोवंशों को पकड़ कर एक नौहरे में बंद कर लिया गया है। इन गोवंशों के चारे, पानी आदि की व्यवस्था फिलहाल ग्रामीणों से चंदा एकत्रित कर की जा रही है। इस बारे में पंचायत सचिव सहित ग्राम प्रधान आदि को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है।

किसानों का कहना था कि एक सप्ताह से आवारा गोवंशों को सभी चंदा एकत्रित कर पाल रहे हैं। किसानों ने मांग की कि इन आवारा गोवंशों को नजदीक में संचालित गोशाला में पहुंचवाया जाए, जिससे कि फसल को नुकसान होने से बचाया जा सके। इस पर पीडी एके मिश्र ने संबंधित बीडीओ से वार्ता कर पंचायत सचिव के माध्यम से गोवंशों को गोशाला में पहुंचवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed