{"_id":"6a57f0e4c8b082d07f07113d","slug":"family-members-worried-over-the-disappearance-of-three-people-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102278-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन लोगों के लापता होने से परिजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन लोगों के लापता होने से परिजन चिंतित
Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद और सहपऊ क्षेत्र में तीन लोग अचानक लापता हो गए, जिससे उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने संबंधित थानों में इनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव झगरार निवासी राधा पत्नी मोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कृष्ण कुमार कक्षा 11 का छात्र है और सादाबाद के एक विद्यालय में पढ़ता है। बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
गांव आरती निवासी रजनी पत्नी अशोक कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हेम छह जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे घर से नाराज होकर चला गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
उधर, थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंड़ा निवासी ललित कुमार (35) पुत्र स्वर्गीय भिक्की सिंह भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनकी पत्नी प्रीती ने पुलिस को बताया कि ललित 13 जुलाई की शाम करीब 3.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से सादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।
सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को इन लापता लोगों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। संवाद