फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fake certificate submitted in tender for door-to-door survey

Hathras News: डोर-टू-डोर सर्वे के टेंडर में लगा दिया फर्जी प्रमाणपत्र

Sun, 18 Jan 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 18 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fake certificate submitted in tender for door-to-door survey
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन और सर्वे के लिए निकाली गई निविदा में फिरोजाबाद की एक फर्म ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर नगर पालिका प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की। शिकायत के बाद जब जांच हुई, तो फर्म की पोल खुल गई। अब संबंधित फर्म के खिलाफ जांच की जा रही है, जिसके बाद ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है। प्रकरण में ग्राम प्रधान भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन




पिछले माह नगर पालिका ने डोर-टू-डोर सफाई का टेंडर निकाला था। यह टेंडर अधिकतम राशि 12.76 लाख रुपये प्रतिमाह पर निकला था, जिसमें चार फर्मों ने प्रतिभाग किया था। दिसंबर के आखिर में टेक्निकल बिड खोली गई थी। इसके खुलते ही दो जनवरी को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन

आरोप था कि आगरा की फर्म केजीएल एप्पल सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेंडर में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाया गया है। चर्चा थी कि इसी फर्म को टेंडर दिया जाना है। फर्म ने गांव नगला बुधू नगला हेमराज के प्रधान से जनवरी 2023 में डोर-टू-डोर कार्य का प्रमाणपत्र लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत के बाद आनन-फानन प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया। ईओ ने जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र लिखकर प्रमाणपत्र की हकीकत जानी। डीपीआरओ स्तर से कराई गई जांच में अनुभव प्रमाणपत्र पूरी तरह फर्जी पाया गया। यह भी पता चला कि गांव में इस तरह का कोई कार्य नहीं हुआ और प्रमाण पत्र पर सचिव के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। प्रमाण पत्र पर केवल ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर हैं। सीएसआर फंड से कार्य कराए जाने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन वे भी फर्जी निकले।



दोबारा निकाला गया टेंडर

एक फर्म के प्रमाणपत्र में मिली गड़बड़ी मिलने के बाद टेंडर निरस्त कर दिया गया था। दोबारा टेंडर निकाला गया है। बता दें कि इस वित्तीय वर्ष में ढाई माह शेष है। केवल इतने समय के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।


--



टेंडर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्यापन में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। फर्म से जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed