{"_id":"67e5aab62ead6fe3000a7ca8","slug":"facility-for-thyroid-and-hormone-testing-will-be-available-from-april-hathras-news-c-56-1-mrt1060-129202-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अप्रैल से मिलेगी थायराइड, हार्मोंंस जांच की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अप्रैल से मिलेगी थायराइड, हार्मोंंस जांच की सुविधा
Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में मरीजों की आवश्यकता के अनुसार जांच की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। अप्रैल माह से यहां थायरॉइड और हार्मोंस की जांच की सुविधा दी जाने लगेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में लैब तैयार की जा चुकी है। जल्द ही यहां आधुनिक मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी।
जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब दो हजार मरीज आते हैं। इनमें से करीब 300 से 400 मरीजों को कई प्रकार की जांच लिखी जाती हैं, लेकिन कई जांच ऐसी हैं, जो यहां अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। इनमें मुख्य रूप से थायरॉइड व हार्मोंस की जांच अहम है। इन जांचों के लिए मशीनों की खरीद का काम भी पूरा हो चुका है। अब इन मशीनों को यहां लाकर स्थापित करने का काम बाकी है।
इन मशीनों के लगने के बाद जिला अस्पताल में आने वाले करीब 60 से 70 मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं होगा। वह बागला जिला अस्पताल में ही इन बीमारियों की जांच करा सकेंगे। सीएमएस डाॅ. सूर्य प्रकाश का कहना है कि जहां से मशीनें खरीदी गई हैं, वहां से वह चल चुकी हैं। जल्द ही उनकी स्थापना कर दी जाएगी। अप्रैल माह में ही जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी।