{"_id":"5fb6ba968ebc3e9bec4833e6","slug":"explosion-in-factory-five-labour-burn-hasayan-news-ali2491053132","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहा फैक्टरी में विस्फोट, पांच मजदूर झुलसे
विज्ञापन
फैक्टरी में विस्फोट के बाद मौके पर जांच को पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थिति गांव जाऊ के समीप एक लोहा फैक्टरी में बृहस्पतिवार की सुबह विस्फोट हो गया। इसमें पांच मजदूर झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंचे फैक्टरी के मैनेजर ने घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेज दिया।
बृहस्पतिवार को लोहा फैक्टरी श्री महाकाल कॉनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड इनायतपुर में सुबह बजे के लगभग भट्टी में विस्फोट हो गया। इससे फैक्टरी के मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चौकी प्रभारी सत्यभान सिंह थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह के साथ फैक्टरी पहुंच गए। कुछ देर में फैक्टरी के मैनेजर भी मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने सीओ सुरेंद्र सिंह व एसडीएम विजय शर्मा को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वे दोनों भी फैक्टरी पहुंच गए। एसडीएम व सीओ ने बताया कि नगला रति स्थित एक फैैक्टरी में हुए हादसे में पांच मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी। घायलों को फैक्टरी संचालक मुदित गर्ग ने अलीगढ़ के किसी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। फैक्टरी में अनियमितता की जांच कराई जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।