फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity supply to several areas of the city remained disrupted for eight hours.

Hathras News: आठ घंटे ठप रही शहर के कई इलाकों की बिजली

Tue, 03 Feb 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 03 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to several areas of the city remained disrupted for eight hours.
शहर के प्रगतिपुरम बिजलीघर से निकलने वाली मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण शहर की करीब एक तिहाई आबादी करीब आठ घंटे तक बिजली से वंचित रही। बिना बिजली के शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


घने कोहरे और अधिक ओस के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर में ब्लास्ट हो गए, जिससे लाइन में फॉल्ट आ गया। रात में बिजली गुल होने के बाद लोग पूरी रात परेशान रहे। सुबह के समय दैनिक कार्यों के दौरान समस्या और बढ़ गई। बिजली न आने से घरों में पानी की सप्लाई, मोबाइल चार्जिंग, हीटर और अन्य आवश्यक उपकरण प्रभावित रहे।
विज्ञापन

सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लाइन में हुए फाॅल्ट को तलाश किया। सुबह के समय फॉल्ट को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। जिन इलाकों की बिजली बाधित रही, उनमें रमनपुर, नवल नगर, इंदिरा नगर, चित्रगुप्त नगर, नेहरू कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, साकेत कॉलोनी आदि प्रमुख इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब दो बजे आई इस खराबी को कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 10 बजे तक दूर किया जा सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता प्रथम संदीप कुमार ने बताया कि प्रगतिपुरम उपकेंद्र से निकलने वाली लाइन में कई जगह खराबी आई थी। इस कारण आपूर्ति में व्यवधान आया।




रात से ही बिजली नहीं आ रही। समझ में नहीं आ रहा कि जब रात में खराबी आई थी तो इसे सुबह क्यों दूर किया गया। पूरी रात उन्हें बिजली से क्यों वंचित रखा गया।
-कपिल शर्मा निवासी इंदिरा नगर।




रात करीब दो बजे अचानक बिजली चली गई। सोचा कि थोड़ी देर में आ जाएगी, लेकिन सुबह जागे तब भी बिजली नहीं थी। पानी गर्म करने के अलावा रोजमर्रा के अन्य काम भी नहीं हो पाए।

-विष्णु शर्मा, निवासी नवल नगर।




सुबह-सुबह जब बिजली नहीं आती तो पूरा दिन ही खराब हो जाता है। कई काम ऐसे होते हैं, जो बिना बिजली के नहीं हो पाते। सोमवार को भी सुबह से बिजली न आने से परेशानी रही।
-अमित कुमार निवासी अलीगढ़ रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed