{"_id":"67929d1e2613a68ae004eb32","slug":"electricity-production-starts-from-unit-number-eight-after-13-days-hathras-news-c-117-1-sali1021-100906-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: आठ नंबर यूनिट से 13 दिन बाद बिजली उत्पादन शुरू, बॉयलर ट्यूब में लीकेज होने के कारण उत्पादन हुआ था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: आठ नंबर यूनिट से 13 दिन बाद बिजली उत्पादन शुरू, बॉयलर ट्यूब में लीकेज होने के कारण उत्पादन हुआ था बंद
Fri, 24 Jan 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:18 AM IST
सार
पॉवर हाउस की 250 मेगावाट की क्षमता वाली नौ नंबर यूनिट से 168 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। 660 मेगावाट वाली दस नंबर यूनिट से 558 मेगावाट बिजली बन रही है। इसी तरह से 110 मेगावाट क्षमता वाली सात नंबर यूनिट से 77 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाऊस
- फोटो : संवाद
विस्तार
कासिमपुर पावर हाउस हरदुआगंज की 250 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली आठ नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया। 10 जनवरी को इस यूनिट के बॉयलर ट्यूब में लीकेज होने के कारण उत्पादन बंद कर दिया गया था। 23 जनवरी सुबह लगभग 10.25 बजे इस यूनिट को लाइटअप किया गया। देर रात तक यहां से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पॉवर हाउस की 250 मेगावाट की क्षमता वाली नौ नंबर यूनिट से 168 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। 660 मेगावाट वाली दस नंबर यूनिट से 558 मेगावाट बिजली बन रही है। इसी तरह से 110 मेगावाट क्षमता वाली सात नंबर यूनिट से 77 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर चार यूनिटों से 1270 मेगावाट का उत्पादन होता है, लेकिन वर्तमान में तीन यूनिटों से 803 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। पावर हाउस के जनरल मैनेजर एचके गुप्ता ने बताया कि आठ नंबर यूनिट सुबह 10.25 बजे लाइटअप हो गई है, देर रात तक उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन